Thursday, January, 29,2026

UP की राज्यपाल ने श्रीनाथजी के किए दर्शन

राजसमंद: गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। राज्यपाल ने विधिवत रूप से राजभोग झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दर्शन से पूर्व वे स्थानीय न्यू कॉटेज पहुंचीं, जहां जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया।

एसपी ममता गुप्ता, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, डीएसपी शिप्रा राजावत एवं एसडीएम रक्षा पारिख ने उनकी अगवानी की। इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुछ समय विश्राम के पश्चात वे श्रीनाथजी मंदिर के लिए रवाना हुईं। श्रीनाथजी के दर्शन के बाद राज्यपाल पटेल श्री महाप्रभुजी की बैठक पहुंचीं, जहां मंदिर की परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उनको उपरना ओढ़ाकर, रजाई भेंट कर एवं श्रीनाथजी का प्रसाद प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडल मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय एवं राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी मौजूद रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery