Thursday, June, 26,2025

पत्नी के सामने प्रेमी ने पति का गला घोंटा

अलवर: खेड़ली में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और एक युवक को गिरफ्तार किया है। हत्या का पूरा प्लान पत्नी और उसके प्रेमी ने बनाया था। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 8 जून को टेंट हाउस चलाने वाले वीरू उर्फ मानसिंह बैरवा की हत्या हुई थी। पति की मौत के बाद पत्नी ने इसे बीमारी से मौत होने का ड्रामा किया, लेकिन मृतक के भाई गब्बर ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम में भी हत्या होना सामने आया था। पुलिस ने जांच करते हुए 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान मृतक की पत्नी पर शक गया। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता राज, उसके प्रेमी काशीराम प्रजापत निवासी सूर्य नगर कॉलोनी, खेड़ली और बृजेश जाटव निवासी कालवाड़ी को गिरफ्तार किया।

मर्डर के लिए 2 लाख रुपए की सुपारी दी

पुलिस ने बताया कि वीरू की पत्नी अनीता काशीराम से प्रेम करती थी। पति को इसका पता चलने पर उसने पत्नी को टोका। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया। प्रेमी को 2 लाख रुपए चार युवकों को सुपारी के लिए दिए। 8 जून को पति-पत्नी अपने पुराने मकान से दूसरे मकान पर आए थे। प्लान के अनुसार पत्नी ने घर का मेन गेट खुला रखा। प्रेमी और चार अन्य युवक घर में घुसे और पति को बेड पर गला घोंटकर मार दिया। पत्नी बगल में खड़ी होकर सब देखती रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery