Thursday, January, 29,2026

बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप... टीम ने किया नष्ट

अलवर: शहर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान के पास बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली। यह मामला अरावली विहार थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर सेक्टर-4 का है, जहां स्थानीय लोगों ने एक टाइमर लगी वस्तु देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को सुरक्षा के लिहाज से शहर से दूर जयसमंद बांध ले जाया गया। वहां बांध के आस-पास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। इसके बाद जयपुर से एंटी बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और आधुनिक उपकरणों की मदद से वस्तु की गहन जांच की। बम निरोधक दस्ते के एएसआई रमेश चंद ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि उस वस्तु में कोई एक्सप्लोसिव सामग्री नहीं थी। उसमें केवल एक पेस्ट और टाइमर लगाया गया था, जिससे पहली नजर में यह बम जैसा प्रतीत हो रहा था। सभी एंगल से जांच के बाद भी कोई संदिग्ध या विस्फोटक तत्व नहीं पाया गया। हालांकि सुरक्षा प्रक्रिया के तहत टीम ने नियंत्रित तरीके से एक छोटा सा धमाका कर उस वस्तु को न्यूट्रलाइज किया, जिसमें पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery