Thursday, January, 29,2026

उम्र को मात देते बुजुर्ग खिलाड़ी: 95 साल में 100 मीटर दौड़

अलवर: उम्र महज एक आंकड़ा है, यह बात अलवर के आरआर कॉलेज मैदान पर रविवार को आयोजित राजस्थान स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बुजुर्ग खिलाड़ियों ने साबित कर दी। प्रतियोगिता में 30 से 95 वर्ष तक के 307 खिलाड़ियों ने भाग लिया और खेल के प्रति अपने अदम्य उत्साह से सभी को प्रेरित किया। खास बात यह रही कि 60 वर्ष से अधिक आयु के 140 खिलाड़ी मैदान में उतरे। अलवर शहर के 95 वर्षीय लल्लूराम सैनी प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण रहे। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर परिचय दिया। दौड़ पूरी करने के बाद उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि वह रोज घर पर भी दौड़ते हैं और सक्रिय रहना पसंद करते हैं।

अनुभवी खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया मान

चूरू के खिलाड़ी और बीएसएफ के जवान अनिल ने बताया कि वह एशिया स्तर पर 5 किलोमीटर दौड़ और पैदल चाल में रिकॉर्ड बना चुके हैं। अलवर की इस प्रतियोगिता में भी उन्होंने दोनों इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 73 वर्षीय अलवर निवासी रामफल सैनी एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery