Saturday, September, 27,2025

युवकों पर गिरी चट्टान... दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत

अलवर: अलवर जिले के नौगांवा थाना इलाके के रघुनाथगढ़ गांव में गुरुवार दोपहर पेड़ के नीचे बैठे 4 युवकों पर पहाड़ी से चट्टान गिर गई। हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर घायल हो गया।

घायल का अलवर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर मलबा हटाना शुरू किया और मौके पर जेसीबी भी मंगवाई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवकों को मलबे से बाहर निकाला जा सका।

डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि काला घाटा की सरकारी पहाड़ी पर बकरियां चराने के लिए चार युवक शकील (25), भब्बल (30), जुबेर (25) और जाहिद सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। वे धूप से बचने के लिए एक पहाड़ी के पास पेड़ के नीचे बैठे थे। दोपहर करीब 1 बजे अचानक 25 फीट की ऊंचाई से एक बड़ी चट्टान नीचे गिर गई और चारों युवक मलबे में दब गए।

मृतकों में 2 सगे भाई व एक बुआ का लड़का

डीएसपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। हादसे में शकील (25), भब्बल (30) और जुबेर (25) की मौत हो गई। वहीं जाहिद को गंभीर हालत में नौगांवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको अलवर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शकील और भब्बल सगे भाई थे, जबकि जुबेर उनकी बुआ का लड़का था। वह 1 दिन पहले ही हरियाणा के पुनहाना से काला घाट आया था। जुबेर अभी पढ़ाई कर रहा था। वहीं घायल जाहिद शकील का पड़ोसी है।

मृतकों के चाचा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार मृतकों के चाचा फतेह मोहम्मद ने नौगांवा थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उनके भतीजे शाकिर और शकील पुत्र इलियास सहित गांव का जाहिद पुत्र रमजान एवं रिश्तेदार जुबेर पुत्र पहलू बकरियां चराने के लिए पहाड़ पर गए थे। वहां पेड़ की छाया में बैठकर बातें कर रहे थे कि अचानक पहाड़ का पत्थर खिसक गया और उसके मलबे में चारों दब गए। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि शकील और भब्बल के परिवार में पनियों के अलावा माता-पिता हैं। शकील और भब्बल 4 भाई थे। शकील के 3 और भब्बल के 2 बच्चे हैं। परिवार खेती-बाड़ी और पशुपालन का काम करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery