Tuesday, November, 25,2025

वीडियो बना रहे युवक की गोली मारकर की हत्या

अलवर: नौगांवा क्षेत्र की रघुनाथगढ़ कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक झगड़े का वीडियो बना रहा था। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, फरसी और गोलियां चलीं। झगड़े में 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष की 8 बीघा जमीन में से आरोपियों की करीब दो बिस्वा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर सुबह करीब दो घंटे तक झगड़ा चलता रहा। पीड़ित के परिवार का आरोप है कि इस दौरान थाने में कई बार फोन किए, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नौगांवा थानाधिकारी धर्मसिंह ने बताया कि झगड़े में रफीक खान (30) पुत्र सुब्बा की मौत हुई है। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही परिवार के हैं। रफीक के परिजनों ने बताया कि रफीक के पिता सुब्बा की 8 बीघा जमीन में से आरोपियों की करीब दो बिस्वा भूमि है। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी जमीन के बीच में अपना हिस्सा मांग रहे थे। इसके लिए हम तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सुबह आरोपी पक्ष 50-60 लोगों के साथ पहुंचा और हथियारों से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान रफीक के सिर में गोली लग गई। उसे नौगांवा के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चार दिन पहले ही बना था पिता

झगड़े में रफीक की मां आसीनी (65) के सिर में भी चोट लगी है। रफीक के मामा महमूद (40), परिवार के नूरुद्दीन खान (45), रफीना (30) और महमूदी (32) भी घायल हो गए। रफीक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह ड्राइवर था। रफीक के 6 बच्चे हैं। 4 दिन पहले ही वह बेटी का पिता बना था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery