Tuesday, November, 25,2025

पॉजिटिविटी का नाम खेलः भूपेंद्र यादव

अलवर: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजनीति तो आपस में कई बार विकास को रोकने का काम करती है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि सरकारी स्कूलों में सबसे अच्छे पीटीआई होते हैं। मैं पहले समझता था कि स्कूलों में पीटीआई करते क्या हैं। कई लोगों को मेरी ये बात हजम नहीं होगी। खेल एक ऐसी चीज है, जो हमें निराश नहीं होने देते। जब हम एक मैच हारते हैं तो अगले मैच की तैयारी में फिर से जुट जाते हैं। इसलिए पॉजिटिविटी का नाम खेल है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव गुरुवार को यहां राज ऋषि कॉलेज ग्राउंड में हो रहे सांसद खेल उत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। इस उत्सव के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्सा-कसी, गोला फेंक, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कबड्डी समेत 14 गेमों का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश जब उपलब्धि हासिल करता है, तो हर क्षेत्र में करता है। लेकिन उसका माहौल बनाना पड़ता है। कार्यक्रम को ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कल्याण चौबे ने भी संबोधित किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री यादव, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने ताली बजाकर 100 मीटर रेस करवाई। उन्होंने वॉलीबॉल ग्राउंड में बच्चों से मुलाकात भी की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery