Saturday, April, 25,2026

स्कूल जा रही नाबालिग से किया गैंगरेप, ग्रामीणों ने जलाई कार

अलवर: जिले में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल जाते समय कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने हवाले कर दिया। आरोपियों की कार को आग के पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसकी बहन गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में कार में सवार दो युवक आए, जिन्होंने जबरन उसका मुंह बांध दिया और आंखों पर पट्टी बांधकर उसे कार में डाल लिया। आरोप है कि रास्ते में एक अन्य युवक को भी साथ लिया गया और फिर उसे एक सुनसान कमरे में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता को किसी को घटना के बारे में बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी गई। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी छात्रा को गांव के पास छोड़ने आए, जहां पहले से ग्रामीण और पीड़िता के परिजन मौजूद थे। लोगों को देखकर आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी।

वीडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी

आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप करने के बाद वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। पीड़िता को इन्हें वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी। एसपी चौधरी ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोगों ने पीड़िता के भाई को सूचना दी। वह बहन को घर लाया, तब उसने सारी घटना बताई। एसपी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई और पीड़िता के बयान दर्ज कराए।

दावत के बहाने बुलाकर युवक की चाकू मारकर हत्या

नागौर। जिले के लाडनूं में गुरुवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना सुजला कॉलेज तिराहे के पास रात करीब 10:15 बजे की है, जहां राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सरफराज (22) पुत्र उमर दीन तेली निवासी चांद नगर, सुजानगढ़ के रूप में हुई है। उसके
पेट और छाती पर चाकू के कई वार मिले हैं। घटनास्थल से पुलिर ने चाकू भी बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि युवक को किसी परिचित ने दावत के बहाने बुलाया था और सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल मोर्चरी के बाहर धरना देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery