Wednesday, November, 26,2025

रूस में 19 दिन से लापता अलवर के MBBS छात्र का शव मिला

अलवर: रूस में 19 दिन से लापता अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के कफनवाड़ा निवासी एमबीबीएस स्टूडेंट अजीत चौधरी (22) का शव रूस के व्हाइट रिवर से लगते बांध में मिला। गुरुवार दोपहर में रूस से अजीत चौधरी के परिवार को इसकी सूचना मिली। रूस में यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अजीत के साथियों ने शव की पुष्टि की है। अजीत चौधरी पुत्र रूप सिंह चौधरी रूस के ऊफा शहर में स्थित बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। वह थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। कॉलेज कैंपस से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर नदी बहती है। इसमें अक्टूबर के महीने में पानी भी उफान पर था। 19 अक्टूबर को अजीत लापता हो गया था और 20 अक्टूबर को रूस में नदी के किनारे उसके कपड़े मिले थे। उसके आधार पर माना जा रहा था कि वह नदी में बह गया। तब से लगातार सर्च किया जा रहा था। अब उसका शव मिलने की सूचना मिली।

विदेश राज्य मंत्री से मिले थे परिजन

कुछ दिन पहले ही अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान के नेतृत्व में छात्र के परिजन दिल्ली में विदेश मंत्रालय पहुंचे थे और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से मिले थे। इसके बाद राज्य मंत्री ने रूसी दूतावास में अधिकारियों से बात की थी। इसके बाद भी अजीत का कोई सुराग नहीं मिला था। अब शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना भेजी है। इसके बाद परिवार की उम्मीदें पूरी तरह टूट गई।

शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि दूतावास के जरिए सूचना मिली कि छात्र अजीत चौधरी का शव मिल गया है। शव की पहचान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने की है। अब शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाएगा। शव को भारत आने में 2 दिन का समय लग सकता है।

परिवार के सपने धूमिल, गांव में पसरा मातम

परिवार को अजीत की सुरक्षित वापसी की उम्मीद थी, लेकिन अब उसका शव मिलने की पुष्टि के बाद गांव में शोक का माहौल है। अजीत के पिता रूप सिंह चौधरी किसान हैं। परिवार के पास करीब 20 बीघा जमीन है, जिसमें से 3 बीघा जमीन बेचकर बेटे को डॉक्टर बनाने के सपने के साथ रूस पढ़ने भेजा था। गांव में यह खबर पहुंचते ही लोग रूप सिंह चौधरी के घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

गायब होने से 1 घंटे पहले हुई थी परिजनों से बात

अजीत ने 19 अक्टूबर की रात 10 बजे मां संतरा देवी और बहन गीता से वीडियो कॉल पर बात की थी। दीपावली की बधाई दी थी। परिवार ने बताया कि वह अगले महीने भारत लौटने वाला था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery