Friday, February, 06,2026

मुख्यमंत्री और ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा दिखाएंगे हरी झंडी

अलवर: अलवर में 8 फरवरी को 'अलवर की शान-टाइगर थीम' पर आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय हाफ टाइगर मैराथन के लिए 18 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

मैराथन के लिए दी जाने वाली टीशर्ट के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे से धावकों का आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें नंबर के साथ टी-शर्ट भी दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय हाफ टाइगर मैराथन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मैराथन को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और मैराथन के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता रणदीप हुड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह मैराथन चार श्रेणियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। सभी श्रेणियों के लिए रूट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 25 जनवरी तय थी, लेकिन धावकों के भारी उत्साह को देखते हुए पंजीकरण की तारीख तीन दिन के लिए और बढ़ा दी गई थी। इन एक्स्ट्रा तीन दिन में करीब 8 हजार नए रजिस्ट्रेशन के साथ कुल 18 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

देशभक्ति गीतों से होगा धावकों का वार्म-अप

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि मैराथन रूट पर हर 600 मीटर की दूरी पर शहर के व्यापारी वर्ग और विभिन्न संस्थाओं को कुल 40 प्वाइंट दिए गए हैं, जहां से वे धावकों का उत्साहवर्धन कर सकेंगे। 8 फरवरी को सुबह 5 बजे से पहले ही धावक दौड़ के लिए पहुंचना शुरू हो जाएंगे। धावकों के लिए प्रवेश प्वाइंट बाल भारती स्कूल की ओर रखा गया है। वहां एक अलग मंच पर म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा, जहां देशभक्ति गीतों और मोटिवेशनल सॉन्स के जरिए सभी धावकों का वार्म-अप कराया जाएगा।

'अलवर की शान-टाइगर थीम' पर हो रही मैराथन

मैराथन के संयोजक अरुण जैन ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे से धावक प्रताप ऑडिटोरियम पहुंचकर आधार कार्ड की कॉपी जमा कर टी-शर्ट प्राप्त कर रहे हैं। यह मैराथन 'अलवर की शान-टाइगर थीम' पर आयोजित की जा रही है। टी-शर्ट पर प्रत्येक धावक का यूनिक नंबर भी अंकित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery