Thursday, April, 17,2025

अलवर डेयरी में 225 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक प्लांटः यादव

अलवर: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री से हम अलवर डेयरी के लिए 225 करोड़ रुपए लाए हैं। इससे डेयरी में नया प्लांट बनेगा। यह प्लांट केवल दूध-दही ही तैयार नहीं करेगा बल्कि अत्याधुनिक तकनीक के जरिए भविष्य में इससे व्हे प्रोटीन बनेगा और बड़े मार्केट में जाएगा। यह कार्य अप्रैल से शुरू किया जा सकता है। अलवर में डेयरी प्लांट के विस्तार से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा व व्यापार बढ़ेगा। मंत्री यादव मंगलवार को मुंडावर के सनौली में बाबा परशुराम मंदिर के मुख्य द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में आए थे। यादव ने कहा कि ईआरसीपी की नीमराना में डीपीआर बन गई है। इसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, केडी यादव, अंजली, इंद्र यादव आदि मौजूद थे।

नवनिर्मित हाल एवं मुख्य द्वार का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को मुंडावर विधानसभा के गांव सनौली स्थित बाबा परशुराम मंदिर परिसर में नवनिर्मित हाल एवं मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंदिर संस्कृति और आस्था का प्रतीक है और इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। यादव ने भगवान परशुराम का आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो। उद्घाटन समारोह के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery