Friday, September, 26,2025

पुलिसकर्मी के भाई ने 6 महीने में ठगे 19.45 करोड़ रुपए

अलवर: पुलिस ने साइबर फ्रॉड का सबसे बड़ा मामला पकड़ा है। आरोपी ठग के 8 बैंक खातों में 6 महीने में 19.45 करोड़ रुपए आए हैं। यह रकम देश के कई राज्यों के लोगों की है, जो साइबर फ्रॉड के झांसे में आ गए। आरोपी ने लोगों के साथ अलग-अलग तरीके से फ्रॉड कर इतनी बड़ी रकम ऐंठ ली। पुलिस को अलग-अलग राज्यों से 32 शिकायतें मिली थी। उनकी जांच में अलवर की वैशाली नगर थाना पुलिस को बरकत नाम के व्यक्ति के बैंक खाते की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डीग के गोपालगढ़ निवासी बरकत अली को 3 सितंबर को अरेस्ट कर लिया। आरोपी बरकत रैणी थाने में तैनात कांस्टेबल शौकत का भाई है। एसपी सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया।

आरोपी के हैं दो पत्नी

पुलिस के अनुसार बरकत दो पत्नी रखता है। एक के बच्चे हैं। दूसरी के नहीं हैं। दोनों अलग-अलग रहती हैं। आरोपी बरकत कई साल से अलवर में रह रहा है। वह पिछले करीब 6 महीने से फ्रॉड के काम में लगा था। इस कारण ज्यादातर पैसा पिछले 6 महीने की ठगी का है।

फर्म के खाते में लेता था मोटी रकम

पुलिस ने बताया कि आरोपी बरकत ने एक फर्म भी बना रखी थी। वह फर्म के खाते में ही मोटी रकम लेता था। इसके अलावा अन्य बैंक खातों में भी पैसा आता था। यह पैसा क्रिप्टोकरेंसी में भी खपता था। इसके भी सबूत मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी के ठिकाने से मिले डॉक्यूमेंट्स

एसपी चौधरी ने बताया कि अलवर की वैशाली नगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जिसके ठिकाने से 19 करोड़ 45 लाख रुपए के लेन-देन के डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। आरोपी के मकान से 17 चेकबुक, 5 बैंक पास बुक, 14 एटीएम कार्ड, कई लोगों के हस्ताक्षरशुदा चेक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो स्वाइप मशीन, तीन बैंकों के क्यूआर कोड स्कैनर भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि जब बैंक खातों में आई रकम को जोड़ा गया तो 19 करोड़ 45 लाख रुपए हुए। एक ही व्यक्ति के पास से इतनी बड़ी रकम पहली बार मिली है। फिलहाल, पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery