Thursday, April, 30,2026

परंपराओं से जुड़ाव ही मजबूत समाज की नींवः हरिभाऊ बागडे

अलवर/ बहरोड़: बहरोड़ क्षेत्र के बिजोरावास गांव में गुरुवार को बाबा बिशाह मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्सव में बदल गया। समारोह के बाद अपने संबोधन में राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति की प्राचीनता और उसकी अडिगता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति इतनी मजबूत है कि कई विदेशी आक्रांताओं ने इसे मिटाने के प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने औरंगजेब और अंग्रेजों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन शक्तियों ने धार्मिक स्थलों और परंपराओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, फिर भी भारतीय समाज ने अपनी जड़ों को कभी कमजोर नहीं होने दिया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आस्था और संकल्प के कारण ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने ग्रामीण परंपराओं और सामाजिक संकल्पों का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भारतीय समाज की एकता और आस्था की शक्ति को दर्शाता है।

खेती में आधुनिक तकनीक अपनाएं

कृषि पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि खेती देश की रीढ़ है और किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा और तकनीक को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित युवा ही परिवार और समाज की प्रगति का आधार बन सकते हैं।

गौसेवा संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

गौसेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा नंदी पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पशुपालन को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में में गांव के भामाशाह के सहयोग से हुए इस धार्मिक आयोजन की सराहना की गई। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक संदेशों से परिपूर्ण रहा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery