Wednesday, August, 27,2025

आधुनिक शोध व तकनीक से खेती को मिलेगी नई दिशा

अलवर: रामगढ़-नौगांवा क्षेत्र को रविवार को बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से बने कृषि महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि मूल्य आधारित एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए महाविद्यालय को आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, डिजिटल क्लासरूम और योग्य फैकल्टी से सुसज्जित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नौगांवा और किशनगढ़ बास स्थित दोनों कृषि महाविद्यालय किसानों के विकास और अनुसंधान कार्यों में मील का पत्थर साबित होंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कृषि क्षेत्र लागत, प्रतिस्पर्धी मूल्य और जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन कृषि वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कृषि उत्पादक देश बना है। सरकार की प्रतिबद्धता से तिलहन उत्पादन-सोयाबीन, सरसों और मूंगफली में बड़ी प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बताया गया है और दूध, दाल व जूट उत्पादन में भारत को नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों, मछुआरों और पशुपालकों की सुरक्षा के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। यादव ने बताया कि कृषि निर्यात में 4 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है और देश के 100 पिछड़े जिलों में 'कृषि धन-धान्य योजना' शुरू की गई है। उन्होंने अलवर संसदीय क्षेत्र में वार्षिक कृषि मेला आयोजित करने और डेयरी विकास के लिए 300 करोड़ रुपए की लागत से 5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का संयंत्र लगाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर श्रीकर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलगुरु प्रो. बलराज सिंह ने कृषि क्षेत्र में नई खोजों और तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, विधायक सुखवंत सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, डीन सुमन खंडेलवाल, डीन महावीर यादव, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शैक्षणिक जगत से जुड़े लोग, विद्यार्थी और आमजन मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery