Tuesday, August, 12,2025

स्पीकर देवनानी ने किया नारी शक्ति का सम्मान

अजमेर: अजमेर में महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को सतरंगी लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने शिरकत की। उन्होंने मातृशक्ति को सम्मानित किया और उनके उत्साह, समर्पण व शक्ति को सलाम करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर देवनानी ने कहा कि भारतीय नारी संयम, साहस, बलिदान और सृजन की प्रतीक है। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर को देश की बहनों द्वारा सैनिकों के लिए बांधे गए रक्षा सूत्र की शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह हमारी संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सावन बाजार का आयोजन भी हुआ, जिसमें लहरिया परिधान, डिजाइनर जूतियां, हैण्डीक्राफ्ट, ज्वैलरी, गुजराती भोजन और स्वयं सहायता समूहों की सामग्री प्रदर्शित की गई। महिलाओं को मिसेज लहरिया, सर्वोत्तम परिधान, सर्वोत्तम मेहंदी और सर्वोत्तम नृत्य आदि श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों ने उनके साथ परंपरागत उल्लास से भाग लिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, नगर निगम उप महापौर नीरज जैन, अध्यक्ष रमेश सोनी और क्षेत्र की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery