Friday, September, 26,2025

सीएम के पास बाढ़ पीड़ितों से मिलने का समय नहीं: जूली

अजमेर: तबीजी में रविवार को श्वेत क्रांति सहकार सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह सम्मेलन पशुपालकों के लिए सरस डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी की ओर से रखा गया। सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि किसान की आमदनी दोगुनी करने की कहने वाली भाजपा सरकार खुद उन्हें खून के आंसू रुला रही है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही, खाद के बदले लाठियां पड़ रही हैं, जो खाद मिल रही है वह भी नकली है। जूली ने केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का नाम लिए बगैर कहा कि वे खुद इस विभाग के मालिक हैं। उनके होते हुए उन्हीं के लोकसभा क्षेत्र में नकली खाद मिली। यह एक गंभीर विषय है। जूली ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पता नहीं कहां व्यस्त हैं। उन्हें दिल्ली जाने का समय है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों से मिलने का समय नहीं है। सरकार की ओर से कोई व्यवस्था पीड़ितों के लिए नहीं करवाई जा रही है। कार्यक्रम में किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery