Tuesday, August, 12,2025

पानी निकासी के लिए मड पंप की संख्या बढ़ाएं: देवनानी

अजमेर: शहर में बरसात के बाद जलभराव क्षेत्रों का एक बार फिर स्पीकर वासुदेव देवनानी और कलेक्टर लोकबंधु ने दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान देवनानी ने मेडिकल कॉलेज सहित अन्य क्षेत्रों में भरे पानी को निकालने के लिए मड पंप की संख्या बढ़ाने और आना सागर से पानी निकासी के दौरान बाधित हो रहे मार्ग की पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए। देवनानी ने मेडिकल कॉलेज में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जर्जर सीढ़ियों को हटाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद सूचना केंद्र चौराहे के पास आगरा गेट की तरफ आना सागर पानी निकासी के कारण रोके गए मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने केसर बाग चौकी के पास पुलिया व पहचान शोरूम की पुलिया को ऊंचा करने को कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त देशलदान, एडीएम गजेन्द्रसिंह राठौड़, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया, अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

जल संसाधन मंत्री को नहीं जनता की परवाहः राठौड़

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने भी जलभराव क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से समस्याएं सुनीं। राठौड़ ने पुष्कर सरोवर के पीछे स्थित हाई लेवल ब्रिज के पास नाला क्षेत्र के जल भराव क्षेत्र का अवलोकन किया। इसके बाद अंदरकोट तालाब जलभराव इलाके में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर राठौड़ ने मंत्री सुरेश सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पुष्कर की जनता की परवाह नहीं कर रहे हैं। उनका दायित्व है कि पुष्कर की जनता की सुध लें, लेकिन मंत्री क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान उन्होंने पुष्कर सरोवर के जल को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कई प्रोजेक्ट तैयार किए थे, लेकिन सरकार बदलते ही काम बंद कर दियागया। इससे पहले राठौड़ ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन पर पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना कर खरगे की दीर्घायु की मनोकामना की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery