Wednesday, November, 05,2025

अजमेर की सांस्कृतिक पहचान बनेगा सिंह द्वार

अजमेर: अजमेर विकास प्राधिकरण को ओर से जयपुर रोड स्थित अरहेका उद्यान के सामने अजमेर के प्रवेश मार्ग पर सिंह द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका निर्माण करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इस दौरान बतौर अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी तथा राज्य के जाल एवं पेयजल संसाधन आयोजना विभाग मंत्री सुरेश रावत, डिप्टी मेयर नीरज जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी मौजूद रहे।

यहां आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि यह सिंह द्वार अजमेर शहर के प्रवेश मार्ग पर भव्यता और सांस्कृतिक सौंदर्य का प्रतीक बनेगा। यह द्वार अजमेर आने वाले पर्यटकों के लिए स्वागत प्रतीक होगा। साथ ही शहर को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery