Friday, September, 26,2025

संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना से प्रदेश में आध्यात्मिकता को बढ़ावा मिलेगा। आज देश में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। ऐसी योजनाएं संस्कृति के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर अजमेर से रामेश्वरम जाने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। देश में सभी उम्र के लोगों को आध्यात्मिक उन्नति के लिए सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना इसी कड़ी में एक सार्थक प्रयास है।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत गुरुवार को अजमेर से रामेश्वरम-मदुरई वाया भीलवाड़ा की विशेष ट्रेन मुख्य रेलवे स्टेशन अजमेर से रवाना की गई।

ट्रेन से 780 तीर्थयात्री हुए रवाना

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि इस ट्रेन से 780 यात्रियों को रामेश्वरम की तीर्थयात्रा पर भेजा गया है। यह 7 दिवसीय यात्रा है। इसमें अजमेर जिले के 424 एवं भीलवाड़ा जिले के 356 यात्रियों को रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना किया गया। यह विशेष ट्रेन वातानुकूलित है। इसकी समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से कराई जाती है। यात्रियों को भोजन, आवास व अन्य समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं।

1.34 करोड़ की सड़कों की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को वार्ड 4 और 76 में कुल 134 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें सुधार दी जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने वार्ड 4 में मोती विहार की विभिन्न गलियों में 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। साथ ही वार्ड 76 स्थित शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत मार्ग पर माकड़वाली रोड से ब्रेविया रेजिडेंसी तक 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पार्षद अतिश माथुर, सतीश बंसल, ब्रिजेश माथुर, दातार सिंह, शेखर उनना, बंटी साहू, संजय अरोड़ा, दीपक शर्मा, सीताराम शर्मा, अनिल मेघवंशी, दीपक काकाणी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery