Saturday, October, 11,2025

बोलेरो से कुचलकर दो बहनों की हत्या, सात लोग घायल

अजमेर: सिविल लाइन थाना इलाके में बंजारा समाज के दो पक्षों में विवाद के चलते सोमवार देर रात दो सगी बहनों की बोलेरो से कुचलकर हत्या कर दी गई। भतीजे के सुसराल वालों ने लाठी-डंडों से मारपीट के बाद दोनों को गाड़ी से टक्कर मार दी। हमले में परिवार के 7 अन्य लोग भी घायल हो गए, जिनका जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभूसिंह ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से कायड़ तिराहा की रहने वाली मीनाक्षी बंजारा (30) और पिंकी बंजारा (25) की मौत हुई है। उनके भतीजे ईश्वर बंजारा (30) ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। भतीजे ईश्वर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका अपनी पत्नी रीना से विवाद चल रहा है। वह तीन महीने पहले घर छोड़कर अपने पीहर (किशनगढ़) चली गई थी।

उसे घर लाने के लिए 4 अक्टूबर को भी ससुराल वालों से बात की थी, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान झगड़ा भी हुआ था। भतीजे ने बताया कि सोमवार रात करीब 12.30 बजे पिकअप और कार में मेरा ससुर छोटू लाल, साला मुकेश, चाचा ससुर हेतराम और 7-8 अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर हमारे घर आए। उस समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। ससुराल वालों ने आते ही सोते लोगों पर लाठी-डंडों से वार कर दिया। बचाव के लिए वे भागने लगे। इस दौरान मेरी दोनों बुआ को बोलेरो से टक्कर मार दी। दोनों को जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां दोनों की मौत हो गई।

जान से मारने की कोशिश

हमले में घायल सलमान (मृतका का भाई) ने बताया कि हमलावरों ने हमें जान से मारने की कोशिश की। परिवार के ईश्वर, रेखा (60), कल्पेश (17), साजन (22), अनिल (23), धारा (60) भी घायल हो गए, उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई शम्भू सिंह ने बताया कि ईश्वर की पत्नी किशनगढ़ की रहने वाली है। उसकी बहन की शादी भी किशनगढ़ में हुई थी। उसकी पत्नी और बहन को वे लोग नहीं भेज रहे थे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

दीवार से सिर भिड़ाकर महिला की हत्या

सेड़वा थाना क्षेत्र के भंवार सुधारों की ढाणी में हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी की हत्या कर दी गई। स्कूल से बच्चे घर पहुंचे तो उनकी मां कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। बड़े बेटे ने आस-पास के लोगों को बुलाया। सूचना पर दो घंटे बाद सेड़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल और एमओबी टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ममता का सिर दीवार से भिड़ाया गया है, जिससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बिजनेसमैन बीजाराम ने दो शादी कर रखी है। पहली पत्नी जोधपुर में रहती है। दूसरी घर पर रहती थी। घटना के समय दूसरी पत्नी ममता (37) घर पर अकेली थी। उसके चारों बच्चे स्कूल गए हुए थे। कारोबारी बीजाराम ने अपने भतीजे मदनलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। बीजाराम का आरोप है कि मदनलाल ने ही ममता की हत्या की है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि भंवार सुथारों की ढाणी निवासी बीजाराम की जोधपुर में हैंडीक्रॉफ्ट की फैक्ट्री है। पुलिस ने बीजाराम के भतीजे मदनलाल को हिरासत में लिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery