Thursday, April, 30,2026

आंतें बाहर आईं, चार दिन जिंदगी से जूझता रहा

अजमेर: जिले के पीसांगन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में डेढ़ महीने के मासूम की कुत्तों के हमले में मौत हो गई। कालेसरा गांव में 24 अप्रैल की रात झोपड़ी में सो रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और उसका पेट बुरी तरह फाड़ दिया। मां ने बताया कि वह बाहर खाना बना रही थी, तभी बच्चे के रोने की आवाज सुनकर अंदर पहुंची तो रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर सामने था। कई कुत्ते मासूम को नोच रहे थे और एक कुत्ता उसे मुंह में दबाए हुए था।

मां ने हिम्मत जुटाकर करीब पांच मिनट तक संघर्ष किया और बच्चे को छुड़ाया, फिर उसे अपनी छाती से चिपकाकर बचाने की कोशिश करती रही। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर ले जाया गया, जहां वह चार दिन तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। डॉक्टरों के अनुसार, उसके कई आंतरिक अंग क्षतिग्रस्त हो चुके थे। मंगलवार सुबह मासूम ने दम तोड़ दिया, पीछे छोड़ गया मातम में डूबा परिवार। जेएलएन हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के सीनियर डॉक्टर लखन पोसवाल ने बताया-पीडियाट्रिक सर्जन की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन किया था। उसके बाद से बच्चा देखरेख में था। बच्चे की पल्स बिल्कुल फील नहीं हो रही थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery