Monday, April, 07,2025

KAM गेस्ट हाउस का नाम हुआ महर्षि दयानंद विश्रांति गृह

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है। देश बदल रहा है। युवाओं को राष्ट्रवादी सोच को अपनाकर आगे बढ़ना होगा। देश में गुलामी के प्रतीक चिह्न के लिए कोई हमदर्दी या जगह नहीं होनी चाहिए। महर्षि दयानन्द सरस्वती जैसे राष्ट्र संत और स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भवन का नामकरण होना अपने आप में एक महत्वपूर्ण निर्णय है। अजमेर में 113 साल पुराने किंग एडवर्ड मेमोरियल गेस्ट हाउस का नाम बदल कर रविवार को महर्षि दयानन्द विश्रांति गृह कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नाम बदलने की औपचारिक प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान देवनानी का अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर लोक बंधु सहित सहकारिता, किसान संघ एवं आर्य समाज से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ऐसे नाम पीड़ादायक

देवनानी ने कहा कि आजादी के इतने सालों के बाद भी अजमेर में गुलामी के प्रतीक नामों का होना पीड़ादायक था। अजमेर के आम लोगों को इस बात की पीड़ा थी कि अजमेर अब भी गुलामी के प्रतीक नामों को ढो रहा है। अब इन नामों को बदलने की शुरुआत की गई है। इसी तरह फॉय सागर का नाम बदलकर वरुण सागर और होटल खादिम का नाम बदलकर होटल अजयमेरू किया गया है। नामों का बदलाव हमें हमारी सनातन और विपुल संस्कृति की और आगे बढ़ाएगा।

भारत विश्व गुरु था और रहेगा

देवनानी ने कहा कि भारत विश्व गुरु था, है और रहेगा। विश्व के पास ज्ञान-विज्ञान में जो भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां है, वे भारत की देन है। उन्होंने कहा कि नेशन फर्स्ट की भावना के साथ सभी को काम करना होगा। कार्यक्रम में परोपकारिणी सभा के ओम मुनि, ओमानंद सरस्वती, सीसीबी के मदनगोपाल चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।

सड़क कार्य का शुभारंभ

अजमेर देवनानी ने रविवार को ज्ञान विहार में 52 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अजमेर शहर में जलापूर्ति का कार्य, विभिन्न सेक्टर रोड के कार्य, सार्वजनिक पुस्तकालय का उन्नयन तथा शहर के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से प्रवेश द्वार एवं प्लाजा कर कार्य किया जाएगा। अजमेर में ड्रेनेज एवं सीवरेज संबंधी कार्य, वरुण सागर झील एवं चौरसियावास तालाब का सौन्दर्गीकरण, जीर्णोद्धार, वॉटर स्पोटर्स के लिए आनासागर में पीपीपी मोड पर कार्य, धन्द्रबरदाई खेल स्टेडियम व पटेल स्टेडियम का उन्नयन तथा 10 करोड़ रुपए की लागत से राजस्थान इन्स्टीट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन एंड रिसर्च के रूप में क्रमोन्नयन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery