Friday, September, 26,2025

विकास की दिशा में नई करवट ले रहा है अजमेर: देवनानी

अजमेर: अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से बनाई जाने वाली लोहागल से जनाना हॉस्पिटल तक 6 लेन सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूजा-अर्चना कर किया। इस मौके पर देवनानी ने कहा कि अजमेर विकास की नई करवट ले रहा है। यहां विकास की गंगा बहाई जा रही है। चिकित्सा, सड़क, बिजली व पानी सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के कार्य हो रहे हैं। सौ करोड़ से अधिक के काम चल रहे हैं, कुछ काम होने जा रहे हैं। आने वाले समय में नया अजमेर होगा। इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, विक्रम सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष, दाहरसेन सहित एडीए के अधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह सड़क तीन किमी लंबी होगी। इस सड़क के बनने से जनाना हॉस्पिटल सहित सीकर, नागौर व पुष्कर बाईपास के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।

अजमेर में हो रहे हैं कई विकास कार्य

देवनानी ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले भी करोड़ों रुपए के काम हुए हैं। डिस्पेंसरी भी माकड़वाली में बनाई। आईटी पार्क भी बनने जा रहा है। इस क्षेत्र में स्टेडियम भी बनाने की योजना है। नगर निगम का कार्यालय भी हो गया है। कंवेशन सेंटर बनाने की घोषणा की है, इसके लिए जगह भी देख ली गई है। आगे भी निरन्तर काम होंगे। विकास कार्यों से अजमेर में केवल सुन्दरता ही नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

सड़क पर आएगी 20.28 करोड़ रुपए की लागत

लोहागल तिराहे से जनाना अस्पताल तक की यह सड़क 20.28 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। इसे 6 लेन में विकसित किया जाएगा। इसके तहत करीब 2400 मीटर डामर सड़क, 700 मीटर सीसी सड़क, 1200 मीटर डिवाइडर तक 3100 मीटर नाली व नाले का निर्माण होगा। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की यह सड़क जनाना अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क है। अस्पताल जाने वाली गर्भवती महिलाओं को सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस सड़क के बनने से मरीजों व अन्य लोगों को राहत मिलेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery