Friday, September, 26,2025

अजमेर शहर को लेपर्ड सफारी की मिली सौगात

अजमेर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शहर को लेपर्ड सफारी की सौगात मिली है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को काजीपुरा गांव में लेपर्ड सफारी के लिए तैयार किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
इन कार्यों पर 5.5 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है और उसे एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर के काजीपुरा, खरेखड़ी, अजयसर और आस- पास के गांवों में फैली गंगा-भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी विकसित की जाएगी। रणथम्भौर, सरिस्का, रावली-टॉडगढ़ और जवाई बांध की तर्ज पर गंगा-भैरव घाटी को भी लेपर्ड सफारी के रूप में विकसित किया जाएगा। सैलानी यहां घाटी में ट्रैकिंग के साथ ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समय के अस्तबल, उनके राज्य की स्मृतियां, सैनिक छावनी स्थल और अन्य स्थानों पर घूम सकेंगे।

परियोजना पर होंगे 20 करोड़ रुपए व्यय

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि लेपर्ड सफारी परियोजना पर लगभग 20 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित है। इसमें शुरुआती चरण में लगभग 5.5 करोड़ रुपए से कार्य प्रारंभ किया गया है। पर्यटकों की सुगम आवाजाही के लिए कई किलोमीटर के नए ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। चामुंडा माता व भैरव मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रैक से सुविधा होगी। रास्ते में रेस्ट पॉइंट्स, अल्पाहार केंद्र तथा सेल्फी पॉइंट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। इस परियोजना से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि अजमेर में फिलहाल कोई बड़ा पर्यावरणीय पर्यटक स्थल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह लेपर्ड सफारी परियोजना स्थानीय नागरिकों एवं पुष्कर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी एक नया अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अजमेर के निवासियों एवं पर्यटकों को अन्य रमणीय स्थल भी जल्द उपलब्ध होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery