Tuesday, April, 22,2025

घटयात्रा... ध्वजारोहण के साथ रही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

अजमेर: यहां जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में 41 साधु-साध्वियों के सान्निध्य में रविवार से पंचकल्याणक महोत्सव की शुरुआत हुई। इस महोत्सव में शामिल होने देशभर से धर्मावलंबी यहां पहुंच रहे हैं, इनमें धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पंच कल्याणक महोत्सव के पहले दिन रविवार को सुबह देव आज्ञा, गुरु आज्ञा और प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण के बाद घटयात्रा निकाली गई। इसके बाद समाज के लोगों की मौजूदगी में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने ध्वजारोहण किया। मंडप उद्घाटन, वेदी शुद्धि के साथ जप शुरू हुए। साथ ही आचार्य वसुनंदी महाराज का मंगल प्रवचन हुआ। इसके बाद नित्य नियम पूजा, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा नान्दी विधान एवं मंडप प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिनमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। दोपहर बाद को यागमंडल विधान, सीमंतनी क्रिया (माता की गोद भराई) के अनुष्ठान हुए। पंचकल्याणक महोत्सव के तहत 25 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शोभायात्रा व जुलूस भी निकाले जाएंगे। 23 अप्रैल को जेनेश्वरी दीक्षा होगी।

कुबेर द्वारा रत्न वृष्टि के साथ हुए अन्य कार्यक्रम

शाम को 7.15 बजे मंगल आरती एवं प्रवचन का आयोजन हुआ। रात्रि 8.15 बजे इन्द्र दरबार, कुबेर द्वारा स्त्रवृष्टि, माता मरुदेवी की सेवा, सोलह स्वप्न दर्शन व नृत्य कार्यक्रमों में धर्मावलंबी उत्साह और श्रद्धा से शामिल हुए। वहीं, रात्रि 9.30 बजे महाराज नाभिराय का दरबार, राज्य व्यवस्था स्वप्नों का फलादेश, माता मरुदेवी की आरती, गीत नृत्य, तत्वचर्चा, छप्पन कुमारियों द्वारा भेट, समर्पण के साथ ही गर्भ कल्याणक आंतरिक क्रियाएं की गई।

सोमवार के कार्यक्रम

प्रात: 5.45 बजे अभिषेक, नित्यमह पूजा, गर्भ कल्याणक पूजा एवं हवन ।
प्रात: 7.15 बजे: आदिनाथ का जन्म, जन्मोत्सव, जन्मातिशय आरोपण व बधाइयां।
प्रात: 9.15 बजे: आचार्य का मंगल प्रवचन।
प्रात: 9.30 बजे: सौधर्म इन्द्र द्वारा अयोध्या नगरी की प्रदक्षिणा, इन्द्राणी का तीर्थंकर बालक को लाना व सौधर्म द्वारा दर्शना  ।                                           प्रात 10.30 बजे: ऐरावत हाथी पर पाण्डुक शिला की ओर जन्म कल्याणक की भव्य शोभायात्रा व 1008 कलश जन्माभिषेक शचि द्वारा तीर्थंकर बालक आदिनाथ का श्रृंगार एवं आदिनाथ को माता-पिता को सौंपना।
सायं 7.15 बजेः प्रवचन एवं मंगल आरती।
रात्रि 8.15 बजेः तांडव नृत्य, आदिनाथ का पालना, बालक्रीड़ा का मनोहारी प्रदर्शन ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery