Tuesday, July, 28,2026

नाबालिग को बेचने वाली महिलाओं के मकान ध्वस्त

अजमेर: नाबालिग को शादी के लिए बेचने और गैंगरेप कराने के मामले में आरोपी दो महिलाओं के सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को सोमवार को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। मौके पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।

एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि मानव तस्करी और नाबालिग से गैंगरेप मामले की जांच के दौरान अफसाना उर्फ बिजली (36) पत्नी मोहम्मद जावेद निवासी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल निवासी अन्दरकोट थाना दरगाह व हाल गली नंबर 17, लोंगिया मोहल्ला थाना गंज, अजमेर और आफरीन उर्फ नूरजहां (36) पत्नी साबिर निवासी झरनेश्वर मंदिर के पास, अन्दरकोट थाना दरगाह, अजमेर के मकान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने पाए गए। नगर निगम के सहयोग से इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है।

अब तक 7 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 13 जून को सामने आए मामले में 16 वर्षीय किशोरी को उसकी मां की परिचित महिला घुमाने के बहाने पुष्कर ले गई, जहां होटल में उसके साथ गैंगरेप हुआ। बाद में 32 हजार रुपए लेकर उसकी शादी चूरू के 42 वर्षीय व्यक्ति से करा दी गई, जिसने उसे करीब सात महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस मामले में पुलिस अब तक चार महिलाओं सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery