Friday, June, 27,2025

आयोग अध्यक्ष ने बंदियों से बात कर समस्या जानी

अजमेर: राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गंगाराम मूलचंदानी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। आयोग अध्यक्ष ने अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हार्डकोर अपराधियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान बंदियों ने कहा कि कैंटीन से उन्हें 3500 रुपए का सामान मिलता है, जिसकी सीमा बढ़ाने तथा सेल में टीवी की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि टीवी को लेकर जेल के नियमों का अध्ययन किया जाएगा। बंदियों के मनोरंजन को लेकर जेल मैनुअल बने हुए हैं। ऐसा कोई भी मनोरंजन नहीं दिया जाएगा, जो प्रतिबंधित है। हाई सिक्योरिटी जेल पहुंचने पर जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आयोग अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निरीक्षण में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है। सभी बंदियों से मुलाकात की है। सभी को अच्छा भोजन दिया जा रहा है।

कुछ समस्या सामने आई हैं, जिनका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। मूलचंदानी ने भूख हड़ताल पर चल रहे बंदियों के सवाल पर कहा कि बंदी के साथ बैठकर पानी पिया है, उसे समझाया भी है। उसने आंदोलन नहीं करने का आश्वासन दिया है। अध्यक्ष ने बताया कि एक बंदी के बाजू में गोली की चोट लगी हुई थी, जिसे भी कलेक्टर और सीएमएचओ से बात करके समस्या का निदान करवाया है। जेएलएन अस्पताल में बंदी की चिकित्सा ठीक से करने के निर्देश दिए हैं। आयोग सभी के मानव अधिकारों का ठीक से ध्यान रख रहा है। कहीं भी कोई तकलीफ नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery