Friday, June, 27,2025

अजमेर के होटल में आग लगने से 4 लोगों की मौत

अजमेर: अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। होटल में अचानक लगी भीषण आग के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक चार साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। वहीं डेढ़ साल के एक बच्चे सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना सुबह करीब 8 बजे की है जब होटल की पहली मंजिल पर तेज धमाके के साथ आग लगी, जो देखते ही देखते पांचवीं मंजिल तक फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका होटल के एसी फटने से हुआ था। आग इतनी तेज थी कि कई जायरीन और पर्यटक जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए। चश्मदीद मांगीलाल ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने भागकर जान बचाई और एक टैक्सी ड्राइवर की मदद से बाहर निकले। हादसे में एक मां ने अद्भुत साहस दिखाया। आग की चपेट में आने से पहले उसने अपने बच्चे को खिड़की से नीचे फेंक दिया, जिसे नीचे खड़े लोगों ने सुरक्षित पकड़ लिया। बच्चा मामूली रूप से झुलसा है, लेकिन उसकी जान बच गई। महिला खुद भी कूदने लगी थी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका।

चार घायलों में से एक गंभीर

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि आग में झुलसे आठ लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से चार की मौत हो गई। मृतकों में दिल्ली निवासी मोहम्मद जाहिद (40), एक 30 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। वहीं डेढ़ साल का इब्राहिम, कृष्णा, अल्का और धवन गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery