Saturday, February, 14,2026

डॉक्टर और मरीज के परिजन आपस में भिड़े

अजमेर: अजमेर स्थित जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को मरीज की मौत पर हंगामा हो गया। अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में एक डॉक्टर और मरीज के परिजन आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार कायमपुरा निवासी गजेंद्र सिंह (32) अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जयपुर रेफर करवाना चाहते थे। एम्बुलेंस में शिफ्ट करते समय अचानक मरीज की पल्स गिर गई, जिसके बाद परिजन उन्हें वापस इमरजेंसी में ले आए। विवाद तब शुरू हुआ, जब ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट डॉक्टर ने कागजी कार्यवाही की बात कही, जबकि परिजन तुरंत ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट की मांग कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीखी बहस के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि रेजिडेंट डॉक्टर ने मरीज के परिजन को थप्पड़ जड़ दिया। इसके जवाब में युवक ने भी डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते इमरजेंसी वार्ड में लात-घूंसे चलने लगे। डॉक्टरों का दावा है कि मरीज की मौत एम्बुलेंस में ले जाने के दौरान ही हो चुकी थी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि इलाज में देरी और दुर्व्यवहार के कारण स्थिति बिगड़ी। हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे और प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery