Friday, June, 27,2025

एलिवेटेड रोड अब रामसेतु के नाम से जाना जाएगा

अजमेर: अजमेर शहर के यातायात के लिए संजीवनी बने एलिवेटेड रोड का नाम अब रामसेतु होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर रामसेतु नामकरण को मंजूरी दे दी गई है। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी ने नए नाम को हरी झंडी दी। इससे पूर्व भी विभिन्न भवनों का नाम गुलामी के प्रतीक नामों से बदल कर राष्ट्रीय गौरव के अनुरूप किया गया था। देवनानी ने पिछले दिनों संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा को निर्देश दिए थे कि अजमेर के एलिवेटेड रोड का नाम बदल कर रामसेतु किया जाए। यह रोड अजमेर के प्रमुख स्टेशन रोड, पृथ्वीराज मार्ग, कचहरी रोड एवं नसियांजी रोड के ऊपर से गुजरता है। अजमेर में एकमात्र स्टेशन रोड मुख्य मार्ग होने से दिनभर जाम के हालात रहते थे। एलिवेटेड रोड बनने के बाद शहर को इस यातायात जाम से मुक्ति मिली है।

पूर्व में भी बदले नाम

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के निर्देश पर पूर्व में भी विभिन्न भवनों के नाम बदले गए हैं। इसके तहत पर्यटन विकास निगम के होटल खादिम का नाम बदलकर अजयमेरू किया गया। इसी तरह शहर को पेयजल आपूर्ति के स्त्रोत फॉयसागर झील का नाम बदलकर वरूण सागर किया गया। स्टेशन रोड पर किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery