Friday, April, 18,2025

डॉक्टर्स ने की हड़ताल, JEN सस्पेंड... 7 होमगार्ड हटाए

अजमेर: शहर में डॉक्टर से मारपीट मामले में अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने जेईएन को सस्पेंड कर मौके पर गए 7 होमगार्ड को हटा दिया। घटना के विरोध में शुक्रवार को भी प्राइवेट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। वहीं, ब्राह्मण समाज ने भी पीड़ित डॉक्टर के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। बाद में प्राइवेट डॉक्टर और ब्राह्मण समाज ने मिलकर एडीए ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर्स और रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी प्राइवेट डॉक्टर्स का समर्थन करते हुए घटना पर विरोध जताया। वहीं, एडीए में कर्मचारियों ने जेईएन के पक्ष में प्रदर्शन किया।

कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। एडीएम ज्योति ककवानी ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर जेईएन रघुनंदन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, मौके पर गए 7 होमगार्ड को हटा दिया गया है। प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज तोषनीवाल ने दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery