Friday, September, 26,2025

BJP का प्रदर्शन बौखलाहट का परिणाम

अजमेर: आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेद्र राठौड़ ने अजमेर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ भाजपा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता विपक्ष के सवालों से डर कर बौखलाहट में संवैधानिक मर्यादाएं लांघ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा से सवाल पूछे जाते हैं, तब-तब वह संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की आड़ लेकर जवाब देने से बचती है। कभी राज्यपाल के बचाव में सामने आ जाती है, तो कभी चुनाव आयोग की पैरवी करती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कैमरे लगाकर विधायकों की जासूसी करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है, और इस पर सवाल उठाना विपक्ष का दायित्व है। ऐसे में भाजपा का विरोध प्रदर्शन करना यह साबित करता है कि डबल इंजन की सरकार बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी संवैधानिक पद पर हैं, लेकिन वे लगातार भाजपा नेता की तरह आचरण कर रहे हैं, जिससे उस पद की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।

राठौड़ ने हंस पैराडाइज समारोह स्थल पर जल प्रभावित पीड़ितों को वितरित की गई चेक व नकद सहायता की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि यह साफ हो सके कि किसे कितनी राशि मिली। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी, अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली जैसे नेता लगातार आवाज उठा रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन असल में लोकतंत्र से भागने और असहज सवालों से बचने का तरीका है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery