Thursday, June, 26,2025

गत्ता फैक्ट्री धधकी, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

अजमेर: शहर के पालरा इंडस्ट्रहयल एरिया में मंगलवार देर रात एक गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि, फैक्ट्री में रखे नीले रंग के तेल के ड्रमों को क्रेन के जरिए बाहर निकाल लिया गया, अन्यथा आग और विकराल रूप ले सकती थी।

सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग से पेपर रोल सहित फैक्ट्री में रखे उपकरण, फर्नीचर सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का प्रथम दृष्ट्या कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ऑफिसर जगदीश चन्द्र फुलवारी ने बताया कि पालरा स्थित अग्रोदिया प्रोड्क्टस प्राइवेट लिमिटेड में देर रात अज्ञात कारणों से आग लगी। सूचना पर अग्निशमन विभाग के साथ ही आदर्श नगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर 12 से ज्यादा अग्निशमन की गाड़ियां और सिविल डिफेंस के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

आग से लाखों रुपए का नुकसान

फैक्ट्री में रॉ मटेरियल के साथ ही कागज के रोल होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की सूचना पर तहसीलदार ओंकार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक दक्षिण ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। क्षेत्र में केमिकल सहित अन्य कई फैक्ट्री व बॉयलर हैं। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद होने से आस पास के लोग अपने ट्रैक्टर में पानी नहीं ला पा रहे थे। इस कारण दमकल आने का इंतजार करना पड़ गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery