Friday, September, 26,2025

देवनानी जलभराव पीड़ितों को देंगे एक माह का वेतन और 25 लाख की सहायता

अजमेर: अजमेर के बोराज तालाब की पाल टूटने से हुए जलभराव से प्रभावित परिवारों के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने अपने एक माह का वेतन एवं 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भामाशाहों के सहयोग से देने का निर्णय लिया है। यह सहायता राशि सरकारी मुआवजे के अतिरिक्त होगी और सीधे प्रत्येक पीड़ित परिवार तक पहुंचाई जाएगी। देवनानी ने रविवार को स्वास्तिक नगर और आस-पास के राहत कार्यों की समीक्षा की और जिला प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों को तेज गति से जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि अभी बारिश का दौर शेष है, ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। प्रभावितों को भोजन, दूध व आवश्यक सामग्री की आपूर्ति नियमित रूप से होती रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में जमा हुआ पहाड़ी मलबा तुरंत हटाया जाए और इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम व एडीए की टीमें तैनात रहें। साथ ही, बोराज तालाब को सिंचाई विभाग को तत्काल हस्तांतरित कर इसकी मजबूती के लिए कदम उठाए जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास के लिए विशेष बजट दिलाने की भी बात कही। उन्होंने सड़कों, नालियों, रोड लाइट आदि के पुनर्निर्माण के लिए नगर निगम व एडीए से समुचित बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery