Thursday, April, 10,2025

विरोध में छात्राओं ने रैली निकाल उठाई आरोपियों को फांसी देने की मांग

अजमेर: व्यावर जिले के बिजयनगर कस्बे में पांच स्कूली छात्राओं के साथ हुए ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के मामले से विद्यार्थियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस घटना में यौन शोषण और धन उगाही के अलावा पीड़िताओं को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किए जाने से पूरे इलाके में गुस्सा है। एबीवीपी के आह्वान पर गुरुवार को विभिन्न स्कूलों की छात्राओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय ब्यावर में रैली निकाली। छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए इस कांड के सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया, लेकिन छात्राओं के आक्रोश के सामने यह दरवाजा भी नहीं टिक सका। पुलिस को मजबूरन रास्ता छोड़ना पड़ा और प्रदर्शनकारी छात्राएं मुख्यालय परिसर में दाखिल हो गईं। यहां कलेक्टर के कक्ष के बाहर भी छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल एबीवीपी की महानगर सहमंत्री अदिति गाबा ने बताया कि बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनके साथ दुराचार करने और उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया।

गाबा ने कहा कि इस घटना ने अजमेर ब्लैकमेल कांड की याद को ताजा कर दिया है। इस प्रकरण में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिलवाई जाए। एबीवीपी की इकाई अध्यक्ष कुमकुम जैन ने बताया कि नाबालिग लड़कियों को साजिश के तहत टारगेट किया गया है।

इधर, कैफे पर चलाया बुलडोजर, किया सीज

ब्यावर जिले के बिजयनगर में नाबालिग लड़कियों से जिस कैफे में समुदाय विशेष के आरोपियों ने हैवानियत की। उस कैफे के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को गुरुवार को नगर पालिका ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इसके साथ ही आवासीय जगह का अवैध व्यावसायिक उपयोग करने पर कैफे को सीज कर दिया। नगर पालिका ने बिजयनगर के गौरव पथ स्थित चिल आउट कैफे को बुधवार को नोटिस दिया था। इसमें अगले 24 घंटे में कैफे के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटा तो गुरुवार को अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई की गई। नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि उन्होंने चिल आउट कैफे में नाबालिग लड़कियों के साथ हैवानियत की थी और उनको मिलने भी बुलाते थे। नगर पालिका ने कैफे के आगे की तरफ अतिक्रमण माना था और इसे हटाने के लिए नोटिस दिया था। नोटिस के 24 घंटे बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो गुरुवार को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर पालिका ईओ प्रतापसिंह और नगर पालिका टीम के साथ पुलिस भी मौजूद रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery