Thursday, August, 28,2025

अजमेर बनेगा खेलों का नया हब: देवनानी

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर में एथलेटिक्स अकादमी का लोकार्पण किया। इस मौके पर देवनानी ने कहा कि एथलेटिक्स खेल अकादमी के भवन का लोकार्पण युवाओं के सपनों की उड़ान है। यह अकादमी खिलाड़ियों के लिए एक नई पहचान बनेगी। इस अकादमी में 30 खिलाड़ियों के लिए भोजन, शिक्षा एवं खेल प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मेरी आकांक्षा है कि आने वाले समय में अजमेर का खिलाड़ी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े आयोजनों में भाग लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करे।

उन्होंने कहा कि अकादमी से अजमेर खेलों का हब बनेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्थानीय खेलों से परिचित होंगे। कार्यक्रम में रमेश सोनी, जिला खेल अधिकारी रामनिवास चौधरी, जिला एथलेटिक्स संघ एवं क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष नरेंद्र निर्वाण, जिला क्रिकेट संघ के सचिव गोविंद स्वरूप, जिम्नास्टिक सचिव अरविंद पाराशर, कबड्डी कोच दिनेश चौधरी, पल्लवी बर्वे, एथलेटिक्स कोच शंकर लाल बुनकर, डॉ. असगर अली, जसवंत सिंह सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित रहे। इससे पहले देवनानी ने वार्ड 62 स्थित इंदिरा कॉलोनी में गलियों में सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके बाद वार्ड 63 में प्रताप नगर पुलिया से श्मशान तक नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery