Saturday, April, 04,2026

मां-बेटी पर एसिड अटैक के आरोपी को आजीवन कारावास

अजमेर: महिला उत्पीड़न न्यायालय ने चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपी मोहम्मद इस्माइल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस हमले में 12 वर्षीय बच्ची की एक आंख की रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख से भी कम दिखाई देता है। मामले की सुनवाई के दौरान जज उत्तमा माथुर ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि तेजाब का हमला केवल शरीर को नहीं, बल्कि पीड़ित के भविष्य, सपनों और पूरे परिवार को भी जला देता है।

सरकारी वकील नरेश कुमार धूत के अनुसार, मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ धार्मिक यात्रा पर आई थी। 26 अप्रैल 2025 की सुबह दोनों प्लेटफार्म से दूर झाड़ियों में गई थीं, तभी आरोपी ने बच्ची के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। मां ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर आरोपी फरार हो गया। जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में 17 गवाह और 57 दस्तावेज पेश किए। एफएसएल रिपोर्ट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की पुष्टि हुई। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के 'लक्ष्मी बनाम भारत संघ' फैसले का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में किसी प्रकार की नरमी समाज के लिए घातक हो सकती है। साथ ही पीड़ित पक्ष को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की भी अनुशंसा की गई है।

पीड़िता की गवाही बनी बड़ा सबूत, रेप के आरोपी की उम्रकैद बरकरार

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी मसरा राम उर्फ मसू की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि मेडिकल सबूतों के अभाव में भी यदि पीड़िता की गवाही विश्वसनीय हो, तो उसी के आधार पर दोष सिद्ध किया जा सकता है। मामला जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र का है, जहां 2022 में बौद्धिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता के परिजनों और चश्मदीद भतीजे की गवाही को कोर्ट ने सुसंगत और भरोसेमंद माना। खंडपीठ ने कहा कि पीड़िता 41% बौद्धिक विकलांगता से पीड़ित थी, ऐसे में सहमति का प्रश्न ही नहीं उठता। कोर्ट ने यह भी माना कि चोट या डीएनए साक्ष्य का अभाव अपराध को झूठा साबित नहीं करता।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery