Thursday, June, 26,2025

आग का गोला बना विमान, 265 की मौत

अहमदाबाद: एयर इंडिया का लंदन जा रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट एआई 171) विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें दो पायलट, 10 क्रू मेंबर और 230 यात्री शामिल थे। हादसे के बाद विमान और हॉस्टल में आग लग गई, और 241 यात्रियों सहित 265 की मौत हो गई। एक यात्री सुरक्षित बच गया। धमाका इतना खौफनाक था कि आसपास की सड़कों पर लारों बिखरी दिखीं। जले शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। कुछ लोग सड़क पर पड़े एक महिला के कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे। हादसे में एक यात्री रमेश विश्वासकुमार चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए हैं। वह विमान की 'ए11' सीट पर सवार थे और अपने भाई के साथ लंदन जा रहे थे।

स्तब्ध और दुखी हूं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को बेहद हृदय विदारक बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी इतनी पीडादायक है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि वह हादसे से स्तब्ध और दुखी है।

सिर्फ 8 मिनट में हादसे में तब्दील हुई उड़ान

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान महज 8 मिनट में हादसे का शिकार हो गया। यह विमान 11 साल पुराना था और इसे लंदन के लिए रवाना किया गया था। दोपहर 1:30 बजे यह विमान रनवे के बीच में था और सैटेलाइट इमेज के अनुसार 1:38 बजे यह रनवे के अंतिम छोर पर पहुंच चुका था, यानी टेकऑफ हो चुका था। टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद विमान समुद्र तल से 625 फीट की ऊंचाई तक गया, जबकि अहमदाबाद एयरपोर्ट की ऊंचाई समुद्र तल से 200 फीट है। यानी विमान वास्तविक रूप से जमीन से सिर्फ 400 फीट ऊपर था। लगभग 8 मिनट तक फ्लाइट का सिग्नल एक्टिव रहा, लेकिन 1:40 बजे सिग्नल पूरी तरह गायब हो गया और विमान एक इमारत से टकराकर कैंश हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान विभान की वर्टिकल स्पीड 400 फीट प्रति मिनट की थी, यानी वह तेजी से नीचे गिर रहा था। तेजी से गिरते विमान में पायलट के पास संभलने या बचाव की कोई गुंजाइश नहीं बची थी। ये हादसा इस बात को दर्शाता है कि टेकऑफ के शुरुआती मिनट किसी भी उड़ान के सबसे नाजुक और निर्णायक क्षण होते हैं।

परिवारों में पसरा मातम

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में राजस्थान के 12 यात्रियों की मौत हो गई। उदयपुर के पांच, बांसवाड़ा के पांच, श्रीडूंगरगढ़ के एक और बालोतरा (बाड़मेर) की एक युवती शामिल हैं। उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ मोदी और बेटी शगुन मोदी भी लंदन जाने वाले विमान में सवार थे। वे छुट्टियां बिताने लंदन जा रहे थे। उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद और उनके सहयोगी प्रकाश मेनारिया भी हादसे का हिस्सा बने। बालोतरा की खुशबू राजपुरोहित भी हादसे का हिस्सा बनों। उदयपुर के गोगुंदा की निवासी पायल खटीक की भी मौत हो गई।

बांसवाड़ा के जुड़वां भाइयों की मौत

बांसवाडा से हौ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी, मिराया जोशी, प्रद्युत जौशी और नकुल जोशी विमान में सवार थे। प्रद्युत और नकुल जुडवा भाई थे। कौमी व्यास अपने पति के पास लंदन में बसने के लिए जा रही थी। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई के दोहिते अभिनव पडीहार की भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान के लिए 1000 डीएनए टेस्ट होंगे

विमान दुर्घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि विमान में सवार 242 में से 241 लोगों का निधन हुआ है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA लिया जा रहा है। विदेश में रहने वाले परिजन को जानकारी दी गई है। 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। शाह घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे।

हादसा हृदय विदारकः CM भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना बताया। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने दूरभाष पर प्रदेश के मृतकों के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रस्तावित सभी बैठकें सह कर दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery