Monday, July, 27,2026

डॉक्टर का सर्वोच्च धर्म ही समाज सेवाः अनुप्रिया पटेल

जोधपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एम्स से प्राप्त ज्ञान और प्रशिक्षण केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज का विश्वास है। अब नवदीक्षित चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने ज्ञान और कौशल को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। वह रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। समारोह में 1189 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां और पदक प्रदान किए गए।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार ने पिछले वर्षों में चिकित्सा  सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्य किए हैं। देशभर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का विस्तार, बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना, महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जांच और टीकाकरण जैसी पहल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बना रही हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का दायित्व केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। नवदीक्षित चिकित्सक स्वयं भी यूनिवर्सल हेल्थ सिस्टम के सशक्त भागीदार बनने का आह्वान किया।

पाली सांसद तथा एम्स गवर्निंग बॉडी के सदस्य पीपी चौधरी ने चिकित्सकों को समाज के प्रत्येक वर्ग की निस्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा दी। समारोह में एमबीबीएस के छात्र अभिनव बत्रा ने 19 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्हें प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। निर्मित जिग्नेश को भी प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर अतिथियों और विद्यार्थियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

सफेद कोट अधिकार या शक्ति का प्रतीक नहीं: डॉ. तेजस

समारोह में विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. तेजस मधुसदन पटेल ने चिकित्सकों को सफेद कोट की गरिमा बनाए रखने की सीख देते हुए कहा कि इसे अधिकार या शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक समझें। उन्होंने कहा कि मरीज दवा भूल सकता है, लेकिन डॉक्टर का व्यवहार और संवेदनशीलता जीवनभर याद रखता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery