Friday, February, 06,2026

जोधपुर डिस्कॉम का लाइनमैन बारह हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

फलोदी: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर डिस्कॉम के लाइनमैन को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी की जोधपुर ग्रामीण चौकी द्वारा की गई। आरोपी लाइनमैन हरिकिशन मीणा नोसर के जीएसएस पर कार्यरत था। एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई को मिली शिकायत में परिवादी ने आरोप लगाया था कि हरिकिशन मीणा उसके घरेलू बिजली बिल की 80 हजार रुपए की राशि कम करने के एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में निरीक्षक अनिल कुमार व टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान आरोपी हरिकिशन को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery