Thursday, April, 10,2025

आबूरोड में ट्रोले और कार में भिड़ंत हादसे में 6 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

सिरोही: जिले के आबूरोड में गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार कोयले से भरे ट्रोले में घुस गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने हॉस्पिटल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। हादसे से ज्यादा नियति की लोगों में चर्चा है। दरअसल, तीन परिवार अलग अलग कारण से एक ही कार में साथ थे। किसी को एक दिन पहले लौटना था, तो कोई संयोग से उस कार में बैठा था।

जानकारी के अनुसार जालोर के नारायण लाल प्रजापत डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने पत्नी बेटे के साथ अहमदाबाद गए थे। नारायण का साला कालूराम अपनी कार में उन्हें लेकर गया था। कालूराम के साथ उसका बेटा भी था। काम से फ्री होने के बाद नारायण उस परिवार से मिलने पहुंचे, जहां बेटे की सगाई तय की थी, उन्होंने मान-मनुहार करते हुए एक एक दिन के लिए परिवार को अपने घर रोक लिया। दूसरे दिन घर लौटने के लिए निकले तो अहमदाबाद बस स्टैंड पर जालोर की बस का इंतजार करती परिचित पड़ोसन मिल गई। परिवार ने कहा कि बस से नहीं, हमारे साथ चलो। कार से जालोर लौट रहे 7 लोगों में नारायण लाल (58), उनकी पत्नी पोशी देवी (55), बेटा दुष्यंत (24), साला कालूराम (40), कालूराम का बेटा यशराज (4), परिचित दरिया देवी (35), दरिया देवी का बेटा जयदीप (4) थे। हादसे में सिर्फ दरिया देवी बच सकीं।

आबूरोड सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि तड़के 3 बजे यह एक्सीडेंट हुआ था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery