Thursday, April, 10,2025

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग का किया भ्रमण

चित्तौड़गढ़ : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण कर यहां की ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। उनका स्वागत सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुंभा महल, विजय स्तंभ, कालिका माता मंदिर और सूरजपोल दरवाजे सहित दुर्ग के कई महत्वपूर्ण स्मारकों का अवलोकन किया। दुर्ग की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत को देखकर मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गाइड सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री को दुर्ग के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया और उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्ग के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम प्रभा गौतम, एएसपी सरिता सिंह सहित कई अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery