Wednesday, November, 26,2025

रिटायर्ड बैंककर्मी से 86 लाख करवाए ट्रांसफर

अजमेर: मदनगंज किशनगढ़ के रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखा कर 86.70 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बैंक कर्मचारी ने 18 से ज्यादा एफडी तुड़वा कर ठगों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मदनगंज किशनगढ़ निवासी संपतलाल माहेश्वरी (75) ने मामला दर्ज करवाया है कि उसे वाट्सएप पर 5 नवंबर को कॉल आया। कॉलर ने खुद का नाम विजय कुमार बताया। कहा कि वह दिल्ली पुलिस में सीनियर ऑफिसर है। कॉलर ने कहा कि सदाकत खान ह्यूमन ट्रैफिकिंग में दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। उसके घर की तलाशी में 180 से ज्यादा एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उसमें एक एटीएम आपका भी बरामद हुआ है। इसके बाद 6 नवंबर को वापस कॉल आया और डॉक्यूमेंट भेजने के लिए दबाव बनाया। बाद में जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर अन्य अधिकारी से बात करवाई गई। 7 नवंबर को महिला अधिकारी से बात कराई।

महिला अधिकारी ने डराया कि तेरे विरुद्ध केस दर्ज है और 3 साल की जेल व 5 लाख का जुर्माना भी हो सकता है। बचाव के लिए व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई और कोर्ट में जमा करवाने के लिए रुपए मांगे गए। इस पर मैंने 7 नवंबर को अपनी एफडी तुड़वाकर 8,50,000 रुपए साइबर फ्रॉड के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 10 नवंबर को करीब 78 लाख 20 हजार ट्रांसफर करवा लिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery