Tuesday, November, 25,2025

स्व. इंदिरा देवनानी को श्रद्धासुमन अर्पित

अजमेर: फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा बुधवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा देवनानी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। पवन अरोड़ा ने स्व. इंदिरा देवनानी की तस्वीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में ईश्वर से उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना की। अरोड़ा ने कहा कि स्व. इंदिरा देवनानी सौम्य स्वभाव और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई महिला थीं, जिन्होंने सदैव समाज सेवा में योगदान दिया। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, और देवनानी परिवार के निकटजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने मिलकर स्व. इंदिरा देवनानी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery