Tuesday, December, 16,2025

किशोर पर हमला कर घर में घुसे लेपर्ड की उल्टी के बाद मौत

बांसवाड़ा: कलिंजरा थाना क्षेत्र के हिरजी दईड़ा गांव में रविवार सुबह घर के बाहर अलाव ताप रहे एक नाबालिग पर अचानक लेपर्ड ने हमला कर दिया। इससे नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े तो लेपर्ड भागकर एक घर में घुस गया। इस पर लोगों ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसे कैद कर दिया। वन विभाग की टीम के रेस्क्यू शुरू करने से पहले ही लेपर्ड ने कमरे में उल्टी की और इसके बाद उसकी मौत हो गई। बाद में बागीदौरा क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश गरासिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बांसवाड़ा के डीएफओ अभिषेक शर्मा ने बताया कि लेपर्ड के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सुबह करीब 9 बजे मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने लेपर्ड के घर में घुसते ही दरवाजा बंद कर उसे अंदर कैद कर दिया था। जब टीम पहुंची तो लेपर्ड की स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। रेस्क्यू प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही लेपर्ड ने कमरे के अंदर ही उल्टी की और उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसके शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे।

घर में घुसते ही लोगों ने लगा दी कुंदी

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे मीठा लाल मईड़ा का बेटा शांतिलाल (15) अपने घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान अचानक आए लेपर्ड ने शांतिलाल पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बचाने के लिए दौड़े। इसके बाद लेपर्ड वहां से भागकर एक घर में घुस गया। इस पर परिजनों ने तुरंत कमरे का दरवाजा बंद कर उसे अंदर कैद कर दिया। इधर, घायल शांतिलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बाहर निकलने के लिए इधर-उधर दौड़ा

बागीदौरा क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश गरासिया ने बताया कि घटना की सूचना के करीब एक घंटे बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। लेपर्ड बंद कमरे में गुर्रा रहा था तथा बाहर निकलने के लिए इधर-उधर दौड़ रहा था। रेस्क्यू के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। करीब 10 बजे लेपर्ड हताश होकर एक जगह बैठ गया। लगभग आधे घंटे बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगे, फिर उल्टी हुई। वह निढाल होकर फर्श पर गिर गया। रेस्क्यू टीम के पहुंचने पर जांच में पता चला कि लेपर्ड की मौत हो गई।

कमरे में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि कमरे में लेपर्ड को बंद करने के बाद, उसने वहां रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कमरे में खाने-पीने सहित सारा सामान बिखरा हुआ था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery