Thursday, January, 29,2026

जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, 2 घायल

करौली: सदर थाना इलाके के रोडकला गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव का मामला सामने आया है। घटनाक्रम में 10 साल के बच्चे समेत 2 लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवकों के हाथ में बंदूक नजर आ रही है और वो फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल चंद्रपाल गुर्जर ने बताया कि गांव की सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर आरोपियों ने अतिक्रमण कर रखा है। मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आरोपियों से लंबे समय से विवाद चल रहा है।

इसी दौरान आरोपियों ने घेरकर मारपीट की और फायरिंग-पथराव किया। इस दौरान पुष्पेंद्र गुर्जर (10) पुत्र महेंद्र गुर्जर और चंद्रपाल गुर्जर (65) पुत्र हरगोविंद गुर्जर घायल हो गए। इस दौरान चंद्रपाल की छाती में और पुष्पेंद्र के पैर में छर्रे लगे, जिससे वे दोनों घायल हो गए। करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery