Wednesday, April, 16,2025

सेना के जवानों ने दिखाए युद्धकला के करतब

कोटा : साउथ वेस्टर्न कमांड 'सप्त शक्ति' के अलंकरण समारोह के तहत 'सेना को जानो' कार्यक्रम में मंगलवार को जवानों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। आर्मी एरिया में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सेना के जवानों ने केरल की प्राचीन युद्धकला कलरीपायट्ट, वीर मराठाओं का मलखंभ और गटका युद्धकला के करतब दिखाए। मुंह से आग के गोले निकालने का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें हथियार, तोप, उपकरणों और पुल निर्माण तकनीकों का व्यापक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने आर्मी रिक्रूटमेंट की भी जानकारी दी। वहीं साउथ वेस्टर्न कमांड का अलंकरण समारोह 20 फरवरी को कोटा आर्मी एरिया में आयोजित
किया जाएगा। इस समारोह में साउथ वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह शिरकत करेंगे। अलंकरण समारोह में राजस्थान के 16 सैन्य अधिकारी और जवानों को अवार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा 16 यूनिट्स को शानदार प्रदर्शन के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।

अब मल्टी डोमेन हो चुका है युद्धः मेजर जनरल मिश्रा

कार्यक्रम में कोटा मिलिट्री स्टेशन के जनरल ऑफ कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल गौरव मिश्रा भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ही युद्ध नहीं कर रही है, बल्कि युद्ध अब मल्टी डोमेन हो चुका है। यह युद्ध स्पेस में भी पहुंच गया है। सूचना तकनीक व इलेक्ट्रॉनिक युद्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मल्टी डोमेन वार को देखते हुए भारतीय सेना भी तेजी से अपग्रेड हो रही है। वैसे ही उपकरण और हथियार खरीद रही है। इस तरह की ही ट्रेनिंग सैनिकों को दी जा रही है।

भारत में ही तैयार हो रहे हैं हथियार

मेजर जनरल गौरव मिश्रा ने कहा कि अब भारत रक्षा के मामले में भी आत्मनिर्भर होता जा रहा है। कई उपकरण और हथियार भारत में ही तैयार हो रहे हैं। उनका युद्ध में उपयोग भी किया जा रहा है। अब भारत इन रक्षा उपकरणों और हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर के साथ-साथ निर्यात भी कर रहा है। पहले हम दूसरे देशों पर निर्भर हुआ करते थे, लेकिन अब दूसरे देशों को हम हथियार और उपकरण भेज रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery