Wednesday, November, 05,2025

टाइगर रिजर्व के पास बने अस्थाई अतिक्रमण हटाए

सवाई माधोपुर: यहां टाइगर रिजर्व के पास रामद्वारा क्षेत्र में सोमवार को वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। विभाग की टीम ने जेसीबी की सहायता से पशुपालकों के बाड़ों को हटाया। इस दौरान मौके पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया। नीम चौकी निवासी जगदीश गुर्जर ने बताया कि उनका परिवार पशुपालन करता है। करीब 25 साल से रामद्वारे के पीछे उनके मवेशियों के बाड़े बने हुए थे। वन विभाग ने बिना किसी नोटिस के बाड़े तोड़ दिए। इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लगा दिया।

बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को सड़क से हटाया। वहीं रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने अस्थायी रूप से पत्थर डालकर वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। इस क्षेत्र में टाइगर रिजर्व की सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव है। विभाग की ओर से संबंधित लोगों को लगभग 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने पालन नहीं किया। इस पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब आठ से दस भूखंडों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery