Tuesday, April, 15,2025

महाकुम्भ से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन टकराए, 8 की मौत

दौसा, भरतपुर : दौसा जिले में मंगलवार को महाकुम्भ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं भरतपुर का एक परिवार यूपी के इटावा में सड़क हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक दौसा बाइपास पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। महाकुम्भ से लौट रहे यात्रियों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक और एक मैकेनिक हादसे के वक्त सड़क पर बैठकर ट्रेलर सुधार रहे थे। तभी तेज रफ्तार इको कार ट्रेलर में घुस गई। कार में 6 लोग सवार थे। हादसा इतना विकराल था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे 5 शवों को बाहर निकाला। दौसा डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि हादसे में मुकुट बिहारी पुत्र किस्तूर चंद (टोंक), गुड्डी देवी पत्नी मुकुट बिहारी (टोंक), निधि पत्नी राकेश सोनी (टोंक), राकेश पुत्र किशनलाल (टोंक) और नफीस (सवाई माधोपुर) की मौत हो गई है। वहीं, कार सवार दीपेश परवानी (जयपुर), ट्रक ड्राइवर धर्मवीर और मैकेनिक रामचरण घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार कार में सवार लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों में दो दंपती हैं, जबकि एक कार का ड्राइवर है। मृतक ड्राइवर नफीस मलारनाडूंगर सवाई माधोपुर का था। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार ट्रेलर से टकरा गई।

नदबई के 3 श्रद्धालुओं की मौत, 2 घायल

भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के उटारदा गांव के श्रद्धालुओं की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा यूपी के इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में पदमपुरा के पास हुआ। इस भीषण हादसे में कार सवार दो महिलाओं और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इटावा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के अनुसार, मोहन सिंह अपने परिवार के साथ कुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वे सोमवार सुबह कार से वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह के ससुर बच्चू सिंह (68), माता लीला देवी (65) और सास कमलेश देवी (60) की मौत हो गई, जबकि मोहन सिंह और उनकी चाची राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery