Tuesday, November, 25,2025

भाजपा नेता की हत्या के विरोध में चित्तौड़गढ़ बंद, प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़: भाजपा नेता एवं व्यवसायी रमेश ईनाणी की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर पूरी तरह बंद रहा। व्यापार संघ एवं सर्व समाज के आह्वान पर किए गए बंद में सभी प्रमुख बाजार एवं व्यावसायिक गतिविधियां ठप रहीं। लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया। शहर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भाजपा नेता रमेश ईनाणी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गंभीर अवस्था में उन्हें उदयपुर रेफर किया गया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया। बुधवार सुबह ईनाणी के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव को चित्तौड़गढ़ लाया गया। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दिया है, जिसे डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

मृतक के परिजनों को मिले आर्थिक सहायता

व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि शहर बंद का उद्देश्य हत्याकांड के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और षड्यंत्र के खुलासे की मांग करना है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ईनाणी शहर के प्रमुख व्यवसायियों में से एक थे और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे, उनकी हत्या से व्यापारी वर्ग और समाज में गहरा आक्रोश है।

सीआई ने पिस्तौल निकाली तो उग्र हुए लोग

इस बीच, प्रदर्शन के दौरान एक विवादित स्थिति भी उत्पन्न हुई, जब एंबुलेंस में शव को लेकर चित्तौड़गढ़ लाया जा रहा था, तो पुलिस चाहती थी कि शव को सीधे घर ले जाया जाए, लेकिन लोगों ने शव को कलेक्ट्रेट परिसर ले जाने की मांग की। अंडरपास के पास प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को रोक लिया। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। बताया जाता है कि इस दौरान सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने पिस्तौल निकाल ली, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery